Search for:

आओ मतदान करें

आओ मतदान करें

आओ अपने लोकतंत्र का मिलकर हम सम्मान करें।
आओ चलो मतदान करें,आओ चलो मतदान करें।।

राष्ट्र को सशक्त बनाने,नारी शक्ति आगे आए।
युवा बुजुर्ग सब मिल,पावन अपना कर्तव्य निभाए।।
निडरता और प्रसन्नता से,मत का उपयोग करें।
आओ चलो मतदान करें।।

अपवादों से दूर मतदान,की ओर कदम बढ़े।
अंधे की लाठी बन,बूथ की ओर ले चले।।
हर वर्ग में उत्साह जगे,ऐसा अभियान करे।
आओ चलो मतदान करें।।

आवाज को अपनी बुलंद कर,इरादे फौलाद करें।
जीत होगी छत्तीसगढ़ की,मत का अपना दान करें
एक दूसरे को करें प्रोत्साहित,आओ ये काम करें।
आओ चलो मतदान करें।।

भेदभाव को भूलकर,ये सुनिश्चित काम करें।
मत अमूल्य देकर,राज्य का उत्थान करें।।
लोकतंत्र पर कर नाज,नव छत्तीसगढ़ निर्माण करें।।
आओ चलो मतदान करें।।

विश्व गुरु भारत बने,गौरवशाली इतिहास रहे।
सर्वधर्म समभाव से,राष्ट्र पुनः महान बने।।
अन्य कार्यों को त्याग कर, ये जरूरी काम करें।
आओ चलो मतदान करें।।

श्रीमती ऋतंभरा कश्यप
जागरूक मतदाता
(शिक्षक)
शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला कोसमंदा
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required