शिवभर गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का कवि सम्मेलन/ सम्मान समारोह संपन्न
शिवभर गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का कवि सम्मेलन/ सम्मान समारोह संपन्न
लखनऊ, शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वाधान में संस्था कार्यालय आचार्य पिंगल सभागार,प्रभात नगर, तेलीबाग लखनऊ में कवि सम्मेलन/सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडेय आवारा ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुभाष गुरुदेव थे। विशिष्ट अतिथि खालिद हुसैन सिद्दीकी, शिवकुमार आकाश हलचल एवं मनमोहन बाराकोटी थे। समारोह का कुशल संचालन डॉक्टर प्रेम शंकर शास्त्री बेताब ने किया।
समारोह का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।वाणी वंदना अनीता अरोड़ा ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, डॉक्टर मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी, डॉक्टर सुभाष गुरुदेव, खालिद हुसैन सिद्दीकी, शिवकुमार आकाश हलचल, डॉक्टर प्रेम शंकर शास्त्री बेताब, अनीता अरोड़ा, अमलेश कुमार राम सनेही विश्वकर्मा सजल, शैलेश कुमार सचान, शैलेन्द्र, राम राज भारती फतेहपुरी, विमल वैरागी, राम शंकर वर्मा, अनिल कुमार जायसवार पंडित बेअदब लखनवी आदि ने अपने गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से सबका मन मोह लिया।
समारोह में मुक्तक के सशक्त हस्ताक्षर आर एस विश्वकर्मा सजल को आचार्य पिंगल साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर एल पी गुर्जर लखनवी ने सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त किया गया।