Search for:

योग रखे निरोग

योग रखे निरोग

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय योग पद्धति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए 27 सितंबर 2014 में विश्व के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल की। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार 170 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। महर्षि पतंजलि को योग का जनक माना जाता है। योग के नियमित अभ्यास से हमारे तन और मन को शांति का अनुभव होता है। इस तेज दौड़ती – भागती जीवनशैली में अक्सर लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे होते हैं। योग से मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत मदद मिलती है। नियमित योग से लंबी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है
एक कहावत भी प्रचलित है:-
” करोगे योग तो रहोगे निरोग ” ।
योग के निम्नलिखित फायदे हैं —
1. प्रतिदिन प्रातःकाल योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है।
2. योग मन और शरीर का एक संयुक्त कसरत है , जो हमारे मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ता है।
3. योग तनाव को कम करता है और हमारे शरीर एवं आत्मा को फिर से जीवंत करता है।
4. योग बच्चों के मानसिक , शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए फायदेमंद है।
5. यह हमें फ्लेक्सिबल बनाने में , शारीरिक मुद्रा ठीक करने में , स्मृति बढ़ाने में , एकाग्रता में सुधार करने ने भी मदद करता है।
अतः हम कह सकते है कि योग के महत्व को समझते हुए इसके व्यापक प्रचार – प्रसार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

आशीष अम्बर
(शिक्षक)
जिला :- दरभंगा (बिहार)
संपर्क – 7903541035.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required