Search for:

होलिया में धुलिया उड़ाई रे…

होलिया में धुलिया उड़ाई रे…

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे…

ये रंग बिरंगे चेहरे
ये छोटे छोटे छोरे
पिचकारी लेकर दौरे
भर भर पिचकारी रंग मारे रे मारे रे मारे रे

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे…

ये मौसम में परिवर्तन
ये तापमान में वर्धन
सूखे पत्तों का नर्तन
टेसू के फूल खिले अंगारे जैसे रे

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे…

सरसों का खेत में कटना
गेहूँ की बाल का पकना
फाग की महफ़िल जमना
अमवा में बौर आए रे आए रे आए रे

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे…

ठंडाई का घोंटा जाना
फिर उसमें भंग मिलाना
गट गट कर पी जाना
भाँग की मस्ती छाई रे छाई रे छाई रे

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे …

माथे पर अबीर का सजना
गुलाल का गाल पर लगना
हुल्लड़ संग रंग बरसना
घर से गुझियों की खुशबू आई रे आई रे आई रे

होलिया में धुलिया उड़ाई रे उड़ाई रे उड़ाई रे
होली आई रे आई रे आई रे…..

होली की रंगबिरंगी शुभकामनाएं।

प्रदीप त्रिपाठी “दीप”
ग्वालियर(म.प्र.)

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required