Search for:

महिला जागरूकता गोष्ठी

 

किदवई नगर – नववर्ष पर दिनांक 01.01.2024 को साहित्य सहयोग संगठन व नारी जाग्रति एवं समस्या निदान केंद्र ने संयुक्त रूप संजय वन किदवई नगर में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाने के बारे में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी की शुरुआत सभी को फूल देकर की गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती शारदा चौधरी ने महिलाओं को पुलिस सहायता की जानकारी दी व लड़कियों को शक्ति दीदी के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल या ऑफिस जाने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में कभी भी सुनसान रास्ते से न जाएँ ! कोई भी असुविधा हो तो 112,1090,1076, या 181 पर कॉल करें !
पुलिस महिला या लड़की का नाम और पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाही करेगी ! काउंसलर डॉ सुषमा सिंह सेंगर ने महिलाओ को अपने बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी महिला ससुराल में चौके में जाने सा डरती है , उनके घर ज्यादा टूटते हैं। लड़कियों को बचपन से घर में आये मेहमानो को पानी देने और घर के बड़ो का आदर करने की आदत डालें और बताएं कि परस्पर एक दुसरे के सहयोग से ही परिवार चलते है। समाज सेवी सीमा त्रिपाठी ने महिलाओं को सुझाव दिया की ससुराल में चाहे जितना कष्ट हो मायके न आएं ससुराल में रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ें ! यदि ससुराल में कोई समस्या हो तो सरकार द्वारा चलाई जाने वाली महिला हेल्प डेस्क की मदद ले या एन जी ओ की मदद ले पर मायके न जाएँ ! क्योकि मायके जाने के बाद कुछ दिन तो ठीक रहता है उसके बाद असुविधा होने लगती है ! और साल-दो साल मायके में रहने के बाद ससुराल वाले भी घर में जगह नहीं देते हैं ! कार्यक्रम में पूनम सचान, दीपिका यादव , रीता तिवारी, क्षमा द्विवेदी, चारू रत्नेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required