Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउन्डेशण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन

सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउन्डेशण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन

सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउन्डेशण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन

ओबरा (औरंगाबाद)
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव वाटिका उत्सव भवन में रविवार को सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउंडेशन चैरिटेबिल ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सात जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीकृष्ण सिंह स्मृति मंच के उपाध्यक्ष संजय कुमार,एम एलसी दिलीप सिंह, पूर्व एमएलसी चंन्द्र भूषण राय, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, एवं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मंच उद्घोषक का कार्य आकाश पांडेय द्वारा किया गया। सभी जोड़ो को अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। वहीं समाजसेवी संजय कुमार के द्वारा जोड़े को आर्थिक मदद की गई। वहीं पूरे विधि विधान के साथ विवाह का रस्म पूरी हुई जिसमें तिलक से लेकर जयमाला तक का कार्यक्रम का आयोजन कमेटी के द्वारा किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल में पहली बार ओबरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो काफी सराहनीय है। अगर हर कमेटी ऐसा आयोजन करें तो आज समाज से भ्रूण हत्या जैसे पाप को मुक्त कराया जा सकता है। यह संगठन वैसे जोड़े की शादी कराया है जो शादी करने में असमर्थ थे। उन्हें पूरे रस्मों रिवाजों के साथ उपहार तक दिया गया।उन्होंने कहा कि ओबरा की धरती शुरू से ही इतिहास रचने में आगे रहती है और एक बार पुनः ओबरा की धरती इतिहास रचा। कम समय में कमेटी के द्वारा इतनी बड़ी आयोजन करना सराहनीय है। आज हम लोगों को खुशी हो रही है कि एक युवा वर्ग समाज सेवा करने में आगे है। यह कमेटी शुरू से ही सड़क पर घायल लोगों को सहयोग करते रही है। ब्लड से लेकर दवाई तक की व्यवस्था कमिटी करती है। वही सामूहिक विवाह का आयोजन के दौरान जोड़े को उपहार के रूप में जो भी शादी के मौके पर सामग्री मिलता है वह दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह कमेटी तीन माह के अंदर इतनी बड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया है। अगली बार कमीटी प्रखंड क्षेत्र के जितने भी शहीद वीर हैं उनकी प्रतिमा ब्लॉक कैंपस में स्थापित करेगी। सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति पूरे साल में छह सौ सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का जान बचाई है एवं ब्लड दान किया है‌। सदस्यों ने बताया कि कमेटी का उद्देश्य ही है लोगों का मदद करना। वही लोगों ने कहा कि इस कमेटी के द्वारा पहली बार आयोजन किया गया है जो ऐतिहासिक रहा है। आगे भी कमेटी समाज से जुड़ी हुई ऐसी कार्य करेगी। इस मौके पर ओबरा मुखिया सीमा अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृषणाकांत शर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि शिव यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पंचायत समिति रंजीत भगत, शिक्षक अशोक कुमार, स्टेशन प्रबंधक अरबिंद कुमार, कारा पंचायत के पूर्व मुखिया अरूण सिंह, कमलेश विक्कल एवं कमिटी के सदस्य सहजानंद डिकू, पुष्कर अग्रवाल, गुड्डू सिंह, आनंद कुमार, नवलेश मिश्रा, मुकेश कुमार, धिरज सिंह, रॉकी दूबे, चंदन सिंह, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required