Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • मंडला की नवनीता दुबे और योगिता चौरसिया को मिलेगा कादम्बरी – सम्मान2024

मंडला की नवनीता दुबे और योगिता चौरसिया को मिलेगा कादम्बरी – सम्मान2024

मंडला की नवनीता दुबे और योगिता चौरसिया को मिलेगा कादम्बरी – सम्मान2024

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील कादंबरी संस्था का अखिल भारतीय साहित्यकार- पत्रकार सम्मान समारोह
9 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से शहीद स्मारक सभागार ,गोलबाजार जबलपुर में आयोजित है।

ज्ञातव्य हो कि कादम्बरी
के इस भव्य समारोह में देश के विविध अंचलों के 117 प्रतिष्ठित साहित्यकारों की कृतियों का चयन किया गया है। कादम्बरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महामंत्री राजेश पाठक प्रवीण एवं कादम्बरी परिवार के सदस्यों ने सभी सहित्यकारों को बधाई दी है।
कादम्बरी का सम्मान सृजन साधना का सम्मान है। 700 से अधिक साहित्यकारों की कृतियों के मध्य 117 कृतियों में से मंडला शहर की स्थापित वरिष्ठ साहित्यकारा श्रीमती नवनीता दुबे नूपुर की सन 2013में प्रकाशित गीत संकलन (नूपुर की सरगम)एवं श्रीमती योगिता चौरसिया की कृति छंद कलश को सम्मान दिया जा रहा है। नवनीता दुबे नूपुर को मां योग संबोधि सम्मान स्वामी अगेह भारती द्वारा एवं योगिता चौरसिया प्रेमाश्री को श्री राजेन्द्र मिश्रा द्वारा स्व.गया प्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान से जबलपुर में सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर दोनों कवयित्रियों के परिवार ,शुभ चिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required