Search for:

विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस

हिंदी मेरे रोम रोम में
हिंदी की ही पूजा करता हूँ।
सबसे सुंदर हिंदी भाषा।
ज्यो है दुल्हन की सुंदर बिंदी
सूर ,तुलसी,जायसी जैसे कवि हिंदी के
हिंदी से पहचान हमारी
हिंदी से शान हमारी।
निज भाषा पर गर्व करते है
हिंदी हमारा अभिमान
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक
हिंदी हमारी जान है।
जन जन की ये भाषा बन गई दुलारी।
आज विश्व हिंदी दिवस है।
इस पर हमें गर्व है।
हम सब करते इसका सम्मान
हिंदी ही हमारा ईमान है।
हिंदी से हिन्दुस्थान है।
जन जन की आत्मा बने हिंदी
विश्व हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
हिंदी का स्वाभिमान हमे जगाना है
हिन्दुस्थान की गौरव गाथा है हिंदी
एकता की परंपरा है हिंदी
जिसके बिना हिन्द थम जाए
ऐसी जीवन रेखा है हिंदी।
जीवन की परिभाषा है हिंदी।
आओ यारो हिंदी को अपनाओ
अंग्रेजी को छोड़ो।
हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति की धड़कन है।
हिंदी ही जिंदगी को सवारती ,सजाती है।
हॄदय की भाषा है हिंदी।दिल का सुकून है हिंदी।
हिंदी से प्यार करो, उसका स्वीकार करो।
हिंदी से हिन्दुस्थान हमारा है।
हिंदी से ही पहचान है विश्व की।

अविनाश खरे
पुणे महाराष्ट्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required