Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • दानिका परिवार के पूर्व अध्यक्ष यमुना राम की दूसरी पुण्यतिथि पर ‘दानिका एक घराना’ पुस्तक का लोकार्पण

दानिका परिवार के पूर्व अध्यक्ष यमुना राम की दूसरी पुण्यतिथि पर ‘दानिका एक घराना’ पुस्तक का लोकार्पण

दानिका परिवार के पूर्व अध्यक्ष यमुना राम की दूसरी पुण्यतिथि पर ‘दानिका एक घराना’ पुस्तक का लोकार्पण

औरंगाबाद 31/5/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद में दानिका संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में दानिका परिवार के पूर्व अध्यक्ष यमुना राम की दूसरी पुण्यतिथि पर दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार लिखित पुस्तक ‘दानिका एक घराना’ का लोकार्पण किया गया। सर्वप्रथम यमुना राम के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात,मुख्य अतिथि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र,अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ शिवपूजन सिंह,शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री धनंजय जयपुरी, शब्दाक्षर के प्रांतीय संगठन मंत्री विनय मामूली बुद्धि, जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह,शब्दाक्षर के जिलाध्यक्ष नागेंद्र केसरी, संगीत शिक्षक विजय कुमार, अधिवक्ता संतोष कुमार ने पुस्तक का लोकार्पण किया।पुस्तक के लेखक डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि इसमें उनकी चार पीढ़ियों का वर्णन है। सबने संगीत कला क्षेत्र में समर्पित होकर अपना योगदान दिया और इस घराने को विशिष्टता प्रदान किया।आगत अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार देकर किया गया। शिवांगी सिंह एवं अंजलि सिंह के स्वागत गान पर लोग भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी द्वारा किया गया। विनय मामूली बुद्धि ने काव्यपाठ कर यमुना राम को श्रद्धांजलि दी। नागेंद्र केसरी ने उन्हें जीवंत कलाकार बताया।धनंजय जयपुरी द्वारा पुस्तक के बारे में बताया कि यह घराना औरंगाबाद के लिए विशिष्ट उपलब्धि है। इस घराने की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है। डॉ शिवपूजन सिंह ने कहा कि यमुना राम जी गीत एवं संगीत के जादुई कलाकार थे। उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी वह हर किसी को अपना बना लेती थी।डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जमुना राम जी का व्यक्तित्व कला को समर्पित था।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने उन्हें गीत- नृत्य का समर्पित कलाकार बताया।शिक्षक गामा कुमार एवं वेद प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।डॉ रविंद्र कुमार के बड़े भाई कृष्णा रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर संस्था के सचिव शशि कुमारी, किरण देवी, सविता सिंहा, अनुज बेचैन,जनार्दन मिश्र जलज, गुरु देवबली सिंह,निरंजन सिंह, विकास कुमार सिंह, नीरज कुमार खुशबू कुमारी,अरविंद कुमार,अमिषा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required