Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महत्वपूर्ण बैठक में कार्यालय के लिए जमीन की मांग

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महत्वपूर्ण बैठक में कार्यालय के लिए जमीन की मांग

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महत्वपूर्ण बैठक में कार्यालय के लिए जमीन की मांग
27/5/24
जिले की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की अहम बैठक महामंत्री धनंजय जयपुरी के आवास पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह तथा संचालन उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्था के विकास के लिए हर आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की। उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, संरक्षक मंडल सदस्य ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह, डॉ रामाधार सिंह, डॉ शिवपूजन सिंह ने कहा कि संस्था की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होगी। कोषाध्यक्ष बैजनाथ सिंह एवं लालदेव प्रसाद, ने संबोधन के क्रम में कहा कि संस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए सदस्यों का एक वार्षिक शुल्क तय किया जाना चाहिए जिससे संस्था का कोष मजबूत रहे। परामर्शदातृ समिति के सदस्य डॉ संजीव रंजन, संयुक्त मंत्री नागेन्द्र केसरी एवं चंदन पाठक ने संबोधन में कहा कि संस्था का स्थाई कार्यालय के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जानी चाहिए। संगठन मंत्री डॉ हेरम्ब मिश्र एवं पुरुषोत्तम पाठक, कार्यकारिणी सदस्य विनय मामूली बुद्धि, जनार्दन मिश्र जलज, लव कुश प्रसाद सिंह, ने कहा कि संस्था का विस्तार जिले के सभी प्रखंडों में किया जाए। इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल का गठन आवश्यक है। प्रचार मंत्री शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं स्वागत मंत्री अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, शिक्षक देवेन्द्र दत्त मिश्र राम सुरेश सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा किए जाने वाले विशेष कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति सुनिश्चित होने चाहिए। महामंत्री धनंजय जयपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की अंगीभूत यह पहली इकाई है जिसने जिले के लगभग सवा तीन सौ साहित्यकारों की रचनाएं एवं उनका जीवन वृत्त ‘शब्द के चितेरे’ नामक पुस्तक के तीन भागों में प्रकाशित कराने का कार्य किया है। उक्त संस्था के माध्यम से लगभग तीन दर्जन पुस्तकों का प्रकाशन एवं लोकार्पण भी हो चुका है। ‘शब्द के चितेरे भाग’ 4 भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required