Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • शास्त्री गायन में औरंगाबाद की शिवांगी ने बढ़ाया मान

शास्त्री गायन में औरंगाबाद की शिवांगी ने बढ़ाया मान

शास्त्री गायन में औरंगाबाद की शिवांगी ने बढ़ाया मान
औरंगाबाद 27/5/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगित महाविद्यालय की छात्रा शिवांगी सिंह ने शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त कर पूरे औरंगाबाद जिले का मान सम्मान बढ़ाईं है।औरंगाबाद जिले के धनीबार ग्राम के रहने वाली शिवांगी ने पिछले दो-तीन वर्षों में शास्त्रीय संगीत में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,कजरी महोत्सव 2021 में उन्हें विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया तो वहीं जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेने का उन्हें शुभ अवसर प्राप्त हुआ।वहां पर उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला और राष्ट्रीय स्तर पर कर्नाटक के हुबली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।साथ ही साथ उन्हें कई उत्सव में प्रस्तुति करने का भी अवसर प्राप्त हुई है। 12 मई 2023 को रांची दूरदर्शन केंद्र में शास्त्री गायन,गजल एवं भजन की प्रस्तुति की है।अपने संबोधन में शिवांगी ने कहा कि मैं हमेशा यही कोशिश करती हूं कि संगीत के क्षेत्र में और अच्छा करूं। जिसकी प्रेरणा हमें सदैव गुरुजी डॉ रविंद्र कुमार जी से हमेशा मिलती रहती है।उनके मार्गदर्शन में मैं संगीत से स्नातक एवं स्नातकोत्तर करना चाहती हूं। संगीत में शोधकर प्रोफेसर भी बनना चाहती हूं।मेरी मां का नाम सुनीता देवी एवं पिता का नाम हरिनारायण सिंह है।औरंगाबाद में अपने नाना जी के यहां रहती हूं। एवं मेरी प्रारंभिक शिक्षा बी एल इंडो पब्लिक स्कूल में हुई है। इंटर की शिक्षा मैंने किशोरी सिंहा महिला कॉलेज से प्राप्त की हूं ।बचपन से मेरी रुचि संगीत के क्षेत्र में थी और मैं इसमें कुछ हटकर कुछ नया करना चाहती थी।मैं अपने गुरूजी डॉ रविंद कुमार जी के सान्निध्य में संगीत के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रही हूं और गुरु जी ही मेरे प्रेरणा स्रोत हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required