डॉ प्रदीप चित्रांशी और डॉ अजय मालवीय को मिला साहित्य वारिधि सम्मान
डॉ प्रदीप चित्रांशी और डॉ अजय मालवीय को मिला साहित्य वारिधि सम्मान
प्रयागराज |
महानगर के साहित्यकारों और प्रकाशकों द्वारा संयुक्त रूप से आज एक अनूठे प्रकल्प को मूर्तरुप दिया गया | *साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार* नामक इस प्रकल्प में प्रति माह वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित करने के क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रदीप चित्रांशी जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अजय मालवीय जी को साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज की ओर से *साहित्य वारिधि सम्मान* प्रदान किया गया |
सारस्वत सभागार लूकरगंज प्रयागराज में आयोजित समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध गीत कार डॉ वीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया | साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में इस आयोजन में काव्य पाठ भी हुआ जिसमें युवा गजलकार सुशांत जी द्वारा श्री गणेश किया | चर्चित गीतकार शंभूनाथ श्रीवास्तव ने वसंत ऋतु के वर्णन को श्रृंगाररस से पूर्णता प्रदान किया | साहित्यकार
केशव प्रकाश सक्सेना और
सुनील दानिश ने गजल के माध्यम से गोष्ठी का सम्मान बढ़ाया | साहित्य में नये प्रतिमान गढ़ते हुए कवि
हरीश वर्मा ने अपनी कविता से वाहवाही लूटी | अपनी बाल कविता के साथ
प्रदीप सिंह ने गोष्ठी को गौरवान्वित किया |
डॉ राम लखन चौरसिया वागीश ने वागीश नवनीतम की रचनाओं का वाचन करके खूब तालियाँ बटोरी | सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु की धारदार सार्थक रचनाओं ने गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान किया | अंत में रंजन पाण्डेय जी ने आभार व्यक्त किया |