Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • वैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्री राम प्रज्ञा मंडल द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ की शुरुआत गई

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्री राम प्रज्ञा मंडल द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ की शुरुआत गई

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्री राम प्रज्ञा मंडल द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ की शुरुआत गई

औरंगाबाद 23/5/24

सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर की धार्मिक संस्था श्रीराम प्रज्ञा मंडल के तत्वावधान में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट औरंगाबाद के संयोजकत्व में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के निमित आज जम्होर के आसपास के गांव में वैशाख पूर्णिमा के मौके पर यज्ञ का आयोजन किया गया।इस क्रम में चिचमी ग्राम के प्रिंस कुमार,राजा विगहा ग्राम के संजय मेहता, जम्होर ग्राम के अनिल अग्रवाल, जितेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, आनंदी कुमार के यहां यज्ञ को संपन्न कराया गया।कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं सहायक जिला ट्रस्टी नवनीत कुमार ने बताया कि आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है और विभिन्न गांवों में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष देखी गई।यज्ञ के आयोजन में सत्यम कुमार,रंजीत भगत,संतोष कुमार,सुरभि कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता रही। नवनीत कुमार ने यह भी बताया कि श्रीराम प्रज्ञा मंडल जम्होर द्वारा अगले वर्ष 3 फरवरी को 11 जोड़ों का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया है।विदित हो कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक ग्राम जम्होर में इस तरह के कार्यक्रम हमेशा आयोजित किए जाते रहे हैं। घर-घर यज्ञ की निरंतरता को कायम रखने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required