Search for:

भारत की बात

भारत की बात

बड़ा गौरवपूर्ण,भारत की बात,
आध्यात्म,नैतिकता का निनाद,
सत्य,अहिंसा,धर्म-परायण,वाद
विश्व-गुरू से सुशोभित,न विवाद।।।

सत्य से कलि हर युग महान,
चिर पुरातन,नित्य नूतन,विधान
अनेकता में एकता,है पहचान,
नारी का मान,सम्मान है सुमन।।।

नारी सशक्तिकरण पे देता बल
जल,थल,नभ में है कदमतल,
अंतरिक्ष,चन्द्र तक का सफर,
निसंदेह बयां करता,कीर्ति,मुरार। ।।

संविधान भारत का है अग्रणी,
विधि,न्यायापालिका,शोभामणि
कर्तव्य,अधिकार में खासा मेल
भारत की बात है सम गुल मृणाल।।।

साक्षरता में भी है अव्वल स्थान
हिन्दी भारत मां का भाल बिन्दी
रामायण,महाभारत,गीता,पठन
पाठन में सामिल हो रहा,उत्तम।।।

सर्वगुणसंपन्न भावी नागरिक,ले
रहे हैं जनम,आशीर्वाद मां,सम,
श्रीकृष्ण,राम का है जन्मस्थान,
कितना महती,गरियसी,भारत की बात।।

श्रीमती अरुणा अग्रवाल
लोरमी
जिला – मुंगेली ( छ. ग.)

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required