Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • आदर्श साहित्य परिषद की सरस काव्य गोष्ठी संपन्न

आदर्श साहित्य परिषद की सरस काव्य गोष्ठी संपन्न

आदर्श साहित्य परिषद की सरस काव्य गोष्ठी संपन्न
लखनऊ, आदर्श साहित्य परिषद बंगला बाजार,लखनऊ की काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार उमेश चंद दुबे ने की।मुख्य अतिथि आशु कवि कमलेश मौर्य मृदु,विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर सुमन सुरभि रही।गोष्ठी का कुशल संचालन डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता ने किया।
गोष्ठी में कमलेश मौर्य मृदु,डॉक्टर सुमन सुरभि,डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता, कृपाशंकर श्रीवास्तव,शिव मंगल सिंह मंगल,राम राज भारती फतेहपुरी, डॉक्टर मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी, डॉक्टर कमलेश नारायण श्रीवास्तव, कन्हैया लाल जायस वाल, कामिनी श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव,सर्वेश पांडेय विभी, अनीता अरोड़ा,बलभद्र तिवारी, निर्भय निश्चल, शशिनारायण तिवारी एवं नीतू सिंह ने अपनी कविताओं से सबको भाव विभोर कर दिया। इस गोष्ठी में सावन,शिव एवं विरह संबंधी कविताएं,गीत,छंद एवं गजले पढ़ी गई। श्रोताओं ने करतल ध्वनि से कवियों का हौशला बढ़ाया। गोष्ठी के अध्यक्ष उमेश चंद दुबे ने सभी कवियों की प्रस्तुति पर अपनी समीक्षा प्रतुत करने के उपरांत श्रेष्ठ काव्य पाठ भी किया।
अंत में डॉक्टर कमलेश नारायण श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत गोष्ठी अगले आयोजन तक स्थगित की गई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required