Search for:

सही मायने में होली

सही मायने में होली

रंगो को हम जीवन में उतार ले
तो सही मायने में होली है ।

रिश्तों में ठंडाई घोल ले
तो सही मायने में होली है।

फूलों के रंग जैसे उजले रहे तो
सही मायने में होली है ।

बिडकुले जलाकर प्रदूषण कम करे
तो सही मायने में होली है।

मन से बैर निकाल कर गले मिले
तो सही मायने में होली है ।

नारी का सम्मान दिल से करे तो
सही मायने में होली है ।

रोज मिलों साथ बैठकर भोजन करो,
तो सही मायने में होली है ।

आओ हम सब मिल उड़ाये गुलाल,
तो सही मायने में होली है।

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
भर जाये खुशियो से झोली

आप सभी को हमारी ओर से
हैप्पी होली, हैप्पी होली

मेघा अग्रवाल
नागपुर महाराष्ट्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required