Search for:

रंगीलो भयो भारत हमर

रंगीलो भयो भारत हमर

होरिया में भीगे तन आज रंगीलो भयो भारत हमार
एक दूजे पे रंग डार मनाएं सब होली त्योहार

मै जित जाऊं उत वो आए चोरी से मोहे गरबा लगाए
भर पिचकारी मारे हाय — रंगीलो भयो भारत हमार

भाई बहना सखी और सजना सब मिल खेले होरी अंगना
भाभी देवर से खुद को बचाए – रंगीलो भयो भारत हमर

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई वैसे तो हम भाई भाई
दंगा कारियों का करके बायकाट आतंकवादियों का करके बाय काट मनाएं सब होली त्योहार

इस होली एक प्रण ये धरेंगे अबीर गुलाल से होली खेलेंगे
गीली होली को करके बाय बाय मनाए सब होली त्योहार

कैसा विषम समय था आया कोरोना ने बहुत सताया
कॉविड 19 का करके हाय हाय
मनाए सब होली त्योहार

शुभा शुक्ला निशा
रायपुर छत्तीसगढ़

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required