Search for:

देशहित में सभी मतदान करें: बनाफर

देशहित में सभी मतदान करें: बनाफर

**भारतीय मजदूर संघ का*
*शत प्रतिशत मतदान, देश हित में मतदान का आह्वान*

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों और सभी अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक स्थानीय राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय नेहरू चौक में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री उषा साहू, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी गिरजा शंकर आचार्य, स्ट्रीट वेंडर प्रभारी पुष्पा वैष्णव, भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के जिला मंत्री संजय तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय , प्रदेश सचिव प्रकाश सिंह, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश द्विवेदी , सोमवार , हिन्दी माइंस मजदूर संघ के महामंत्री पृथ्वी सहगल,एस ई सी एल से सत्येंद्र कुमार , गौरव जी, दिनेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर ने आह्वान किया कि आगामी आम चुनाव में सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि शत प्रतिशत मतदान एवं देश हित में मतदान अवश्य करेंगे तथा सभी अनुषंगी संगठन इसके लिए बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे। इसके उपरांत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के सत्तर वें स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का सुझाव दिया। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव के साथ ही भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति के विषयों से जिला पदाधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। अंत में बैठक की अध्यक्षता करने वाले हिर्री माइंस खान मजदूर संघ के महामंत्री पृथ्वी सहगल ने अध्यक्षीय उद्बोधन उपरांत आभार प्रदर्शन किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required