Search for:

ख़ुशी के रंग होली के संग

ख़ुशी के रंग होली के संग

रगों का त्यौहार है होली
बुराई पर अच्छाई की विजय है होली
फागुन माह का पावन उत्साह उमंग है होली
रंगों का सतरंगी इन्द्रधनुष है होली
डूब जाता है हर कोई तन मन से वो है होली

लाल पीला हरा नीला केसरिया रंगों की होली
हर रंग का अलग अहसास है होली
लाल रंग से मन में प्यार की होली
पीला रंग पिया को भावे है होली
हरा रंग प्रकृति की पहचान है होली
नीला रंग मानवता का प्रतीक है होली
केसरिया रंग धैर्य साहस, ताकत है होली

बचपन की वो घबराहट मासूमियत की होली
भीगने के लिए पानी का बहाना है होली
जवानी का नूर है होली
प्रेम की चाहत है होली
प्रौढावस्था में प्रगल्भता की होली
अनुभव का मकाम है होली
राधा कृष्ण के पवित्र प्यार के संग होली

मत करो होली में मनमानी
पावित्र्य उसका रखना आबाद
बाँटना एक दूसरे को प्यार अपना
सबका जीवन बने खुशहाल
होली आयी रे आयी
खुशी के रंग संग लायी

सच है होली का त्यौहार रंगोंकी फुहार
सारा आसमंत दिखे सप्तरंग की बौछार
ना तेरा न मेरा, ना उंच नीच की दीवार
द्वेष को भूल बन जा मानवता की पक्की डोर
करेंगे सामना सभी आपदाओं का
सब मिलकर सब मिलकर

प्रा मनीषा नाडगौडा
बेलगाम कर्नाटक

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required