Search for:

होली का त्योहार

होली का त्योहार

होली का त्योहार है आया
खुशियों की सौगात है लाया
रंगो की बौछार है लाया
होली का त्योहार है आया।

दुश्मनों ने भी हाथ मिलाया
अपनो ने भी साथ मिलाया
मित्रो ने खूब मिठाई खिलाया
होली का त्योहार है आया।

बच्चों के मन को भाया
बड़े भी तो फूले न समाया
गुलाल सबके ऊपर बरसाया
होली का त्योहार है आया।

पिचकारी चलाकर रंग लगाकर
शिकवे गिले और रंज मिटाया
गले मिलकर मन मिलाकर
होली का त्योहार है आया।

रचनाकार :- आशीष अम्बर
जिला – दरभंगा बिहार
पिन – 847337.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required