Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • प्रेरणा हिंदी सभा का उत्तर प्रदेश में हिंदी प्रचार अभियान

प्रेरणा हिंदी सभा का उत्तर प्रदेश में हिंदी प्रचार अभियान

 

गोण्डा – प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा की गोण्डा ईकाई द्वारा, सभा के क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रभात कुमार राजपूत के नेतृत्व में, भारतीय इंटर कालेज, कटरा बाजार, गोण्डा में, समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
समारोह को डाॅ एस के वर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में और भाई संतोष कुमार चौबे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया।
वक्ताओं ने हिन्दी भाषा के समृद्ध स्वरूप का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाषा के प्रयोग का आवाहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम मूर्ति सिंह जी ने की। उन्होंने हिन्दी भाषा के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार का जिक्र करते हुए, हिन्दी भाषा के शीघ्र विश्व की प्रथम भाषा बनने की सम्भावना व्यक्त की।
उन्होंने आवाह्न किया कि हिन्दी भाषा को शीघ्र भारत की राष्ट्रभाषा के सिंहासन पर आरूढ़ किया जाना चाहिए।
सफलतम आयोजन के लिए डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, कवि संगम त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार, डॉ गुंडाल विजय कुमार केन्द्रीय नेतृत्व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required