सरस कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन संपन्न
सरस कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन संपन्न
लखनऊ,रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के तत्वाधान में एस ए डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा में सरस कवि सम्मेलन,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव ने किया। वरेण्य अतिथि, डॉक्टर अजय प्रसून, डॉक्टर एल. पी.गुर्जर लखनवी, त्रिलोक चंद, डॉक्टर नीमा पंत रहीं।
कुशल संचालन शिव कुमार सिंह शिव ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ मंचीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर के किया गया।
वरिष्ठ शायर खालिद हुसैन की काव्य कृति दूर वक्त के साथ चलो का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर इंद्र बहादुर भदौरिया इंद्रेश, शिव नाथ सिंह शिव, सुधीर श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह शिव, कमलेश्वर भूखन, जतिन सुगत, श्याम किशोर श्याम, गिरिराज शर्मा, राम मूर्ति सिंह अधीर, त्रिलोक चंद्र फतेहपुरी, सतीश कुमार, खालिद हुसैन, डॉक्टर प्रवीण पांडेय अवारा, डॉक्टर कुँवर आनंद श्रीवास्तव, डॉक्टर राम राज भारती, डॉक्टर अजय प्रसून, डॉक्टर रामानंद सैनी शिवकुमार आकाश हलचल, अमलेश अमल, राम किशोर भूखन, सुनील कुमार खुराना, नीतू आनंद श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह, निहारिका गुप्ता, अनीता मिश्रा, साधना मिश्रा, ईश्वर चंद्र जायसवाल, दयाशंकर प्रसाद, पण्डित रवीश तेंदुआ,कृष्ण कुमार मौर्य सरल, सतीश पाखंडी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,मुकेशानंद आदि ने अपने गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।