रंग
रंग
रंगों का मेला आया है!
बच्चों को खूब भाया है!
सवाल पूछेंगे प्यारे-प्यारे
धरा पर इंद्रधनुष लाया है
चलो मिलकर खेलें यह खेल!गोपाल!
तोते की चोंच में मेरा रंग
खतरे की निशानी यह रंग
सिंदूर का रंग, गुलाब का रंग
लाल किले में रहता मेरा रंग
बताओ बच्चों, कौन सा रंग?गोपाल!
(उत्तर: लाल रंग)
अमावस्या के अंधकार का रंग
रात का अँधेरा, कोयले का रंग
स्याही का रंग हूं,मैं भौरों का रंग
काजल का रंग,बालों का भी रंग
बोलो बच्चों,कौन सा रंग?गोपाल!
(उत्तर: काला रंग)
घास का मैदान,पत्तों का रंग
तोते का पंख,मैं मटर का रंग
ताजगी का प्रतीक,खुशी का रंग
आँगन में हरियाली मेरा रंग
बताओ बच्चों,कौन सा रंग?गोपाल!
(उत्तर: हरा रंग)
सूरज की किरणें,आम का रंग
सरसों का खेत,हल्दी का रंग,
खुशी का प्रतीक,उत्साह का रंग
आँगन को शोभा लाता यह रंग
बोलो बच्चों,कौन सा रंग?गोपाल!
(उत्तर: पीला रंग)
मैं हूं बगुला और हंस का रंग
दूध की सफेदी,बादलों का रंग
शांति का संदेश,चमेली का रंग
नारियल का पानी,मोती का रंग
बताओ बच्चों,कौन सा रंग? गोपाल!
(उत्तर: सफेद रंग)
श्री कृष्ण के तन का रंग मैं
मोर के पंखों में दिखता हूँ मैं
शांत सरोवर का रंग भी हूँ मैं
विशाल आसमान का रंग हूँ मैं
बोलो बच्चों,कौन हूँ मैं? गोपाल!
(उत्तर: नीला रंग)
रगों की दुनिया में छाया हूँ मैं,
इंद्रधनुष में मिलता-जुलता मैं
बच्चों के सपनों का रंग हूँ मैं
जामुन और अंगूर का रंग मैं
बताओ ,बच्चों मैं कौन…हूँ ? गोपाल!
उत्तर: बैंगनी
सभी बच्चों ने सही जवाब दिए
इनाम के लिए तैयार रहिए
रंगीन गुब्बारे,खिलौने लाए
लाइन में ठहरो, सब ले जाए
बच्चों,खूब मन लगाकर पढ़ो!गोपाल!