कामना कला संगम
कामना कला संगम
आज दिनांक 16/02/2025 को कामना कला संगम द्वारा बड़ा बाजार पुस्तकालय में डॉ उर्मिला साव कामना कवयित्री के सरस्वती वंदना द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया।आयोजक संयोजक द्वारा 2024 में मैट्रिक के उन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जो 80% नम्बर पाए थे।साथ ही कवि_कवयित्री, समाज सेवक सेविका, कलाकार,लेखक लेखिका, पत्रकार, भारतीय किसान, गृहणी को सम्मानित किया गया। डॉ उर्मिला साव कामना द्वारा रचित काव्य संग्रह कविता समग्र पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ। रश्री राजेश सिन्हा के साथ और भी गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में जमाल अहमद जमाल के ग़ज़ल सुन लोग झूम उठे।कवि के रूप में सौमित्र गुहा,मिन्टू कुन्डू,मनोज मिश्र, डॉ उर्मिला साव कामना,सुमन साव,शिवशंकर सिंह, वसुन्धरा मिश्र के काव्य काव्यपाठ द्वारा सभी सराबोर हो गए। राष्ट्रीय गान द्वारा कार्यक्रम को विराम दिया गया।