Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • शुभम् संस्थान गुलावठी बुलन्दशहर द्वारा अपने स्थापना दिवस पर साहित्यकार संगम

शुभम् संस्थान गुलावठी बुलन्दशहर द्वारा अपने स्थापना दिवस पर साहित्यकार संगम

शुभम् संस्थान गुलावठी बुलन्दशहर द्वारा अपने स्थापना दिवस पर साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा बुलन्दशहर के अध्यक्ष और प्रसिद्ध कवि प्रेम कुमार शर्मा ‘प्रेम’को अपने विशिष्ट सम्मान योजना के अन्तर्गत ‘कविता गौरव सम्मान ‘ से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केशव देव शर्मा महान शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य एन आर ई सी पी जी काॅलिज खुर्जा बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबाबाद से पधारे अरूण शकुल रहे। इस अवसर पर श्री अरविन्द कुमार विदेह जी को शुभम् रत्न और वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती मधु वार्ष्णेय जी को शुभम् श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गजल कार डा शमीम राणा, कहानीकार डॉ रिंकल शर्मा, शिक्षक श्री सुनील कुमार निम एवं समाज सेवी हेमन्त सिंह को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ‘अपनी माटी अपनी कविता’,इण्टरनेट युग और पुस्तकें एवं सवाल सरोकारों के ग्रन्थों का लोकार्पण हुआ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश निर्विकार के साथ संस्था सहसचिव ललित शर्मा ने किया।कार्यक्रम के अन्त में संस्था अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ देवकीनन्दन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required