Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुभाष गुरुदेव अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी अनागत चंद्रिका सम्मान से सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुभाष गुरुदेव अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी अनागत चंद्रिका सम्मान से सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुभाष गुरुदेव अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी अनागत चंद्रिका सम्मान से सम्मानित

लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान,
मां वैभव लक्ष्मी होम्यो क्लीनिक,
योगी नगर,त्रिवेणी नगर तृतीय,
सीतापुर रोड, लखनऊ में अनागत काव्य गोष्ठी एवं अनागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम दुलारे सिंह, मुख्य अतिथि गिरिजा शंकर दुबे गिरजेश, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुभाष गुरुदेव रहे। समारोह का कुशल संचालन उमा लखनवी ने किया। काव्य समारोह का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भ्रमर वैसवारी की वाणी वंदना से हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुभाष गुरुदेव को अनागत मार्तंड एवं महिमा तिवारी को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राम लखन यादव पवन कौशांबी, महिमा तिवारी, डॉक्टर सुभाष गुरुदेव,डॉक्टर अजय प्रसून, राम दुलारे सिंह सुजान, गिरजा शंकर दुबे गिरिजेश, राम राज भारती, संपत्ति कुमार मिश्र वैसवारी, विजय शंकर शुक्ल अवशेष,उमा लखनवी ,अखिलेश द्विवेदी, विमल बैरागी ने अपनी कविता, गीत, गजल एवं छंदों से सबको भाव विभोर कर दिया।
अंत में संस्था के अनागत कविता आंदोलन के प्रस्तावक/अध्यक्ष डॉक्टर अजय प्रसून द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

पंडित बेअदब लखनवी
मीडिया प्रभारी
संस्थापक अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान
सीतापुर रोड, लखनऊ ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required