Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • डीआईओएस ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

डीआईओएस ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

डीआईओएस ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

इटावा- वन महोत्सव “एक पेड़ मां के नाम” पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में जन जागरूकता रैली का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वाधान में किया गया।रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में बच्चों ने जन जागरूकता पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ एक पेड़ मां के नाम के नारे,पटिकाये लेकर शहर की सड़कों पर आम जनमानस को वृक्षों के प्रति जागरूक करने हेतु नारे लगाते हुए निकले।कार्यक्रम का समापन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ.दीपक सक्सेना ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ की पहल करनी चाहिए तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा, क्योंकि वृक्ष ही हैं जो बारिश को धरती पर लाने में मदद करते हैं, इतना ही नहीं ये वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति को प्राण वायु देने में भी सहायक होते हैं।
उप प्रभागीय वनाधिकारी विमल कुमार सिंह ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।हमारे पूरे ग्रह की जैव विविधता पेड़ों द्वारा कायम है।प्रत्येक जीवित प्राणी को अपने अस्तित्व के लिए भोजन,पानी और हवा की आवश्यकता होती है।
जिला विज्ञान समन्वयक डॉ.मुकेश यादव ने कहा कि वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए आमजनों को वृक्षों से होने वाले लाभ एवं उनके संरक्षण से अवगत कराकर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना होगा।
जीआईसी सैफई प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह वन क्षेत्रीय वनाधिकारी वढपुरा अशोक कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्नल एस.पी.सिंह,एन.सी.सी.सूबेदार मेजर साहब सिंह,उप वन क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रबल प्रताप सिंह,शिव प्रसाद,डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान,वन दरोगा ताबिश अहमद, सुनील कुमार,रविंद्र मिश्रा,अनिल चौहान, भगवान् दास शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह आदि का योगदान रहा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required