Search for:
  • Home/
  • देश/
  • विश्व साहित्य सेवा संस्थान ने किया डॉक्टर विनय कुमार पाठक का सम्मान……

विश्व साहित्य सेवा संस्थान ने किया डॉक्टर विनय कुमार पाठक का सम्मान……

ग्वालियर – डॉक्टर विनय कुमार पाठक के सम्मान में विश्व साहित्य सेवा संस्थान द्वारा एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मेरी चार पुस्तकों का विमोचन तथा साहित्यकार सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुए।
विदित है कि भारत के साहित्यकारों में डॉक्टर विनय कुमार पाठक एकमात्र साहित्यकार ऐसे हैं जो डबल पीएचडी और डबल डीलिट हैं अर्थात आपने हिंदी और भाषा विज्ञान में पीएचडी किया है। हिंदी और भाषा विज्ञान में ही डीलिट भी किया है। अपने अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों को शोभायमान किया है। आप छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में आप थाने विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।
विश्व साहित्य सेवा संस्थान के तत्वधान में गोकुलधाम ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से डॉक्टर विनय कुमार पाठक ने मेरी (डॉ देवेंद्र तोमर) चार किताबें का विमोचन किया जो प्रीति पातिका पहली पहली, सारी रात गिरा है पानी,मेरी आधी डगर तुम्हारी और अधर बावरे जिव्हा पागल शीर्षक से प्रकाशित हुई हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरुण कुमार यदु ने की। डॉक्टर अरुण कुमार देश के साहित्य जगत में प्रख्यात समीक्षक के रूप में जाने जाते हैं आप बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रहकर साहित्य सृजन कर रहे हैं।
डॉक्टर सुखदेव सिंह सेंगर भिंड मध्य प्रदेश कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजन श्रीमती सभ्यता भदोरिया ने किया।
इस अवसर पर विश्व साहित्य सेवा संस्थान की ओर से डॉक्टर विनय कुमार पाठक कुलपति थाने विश्वविद्यालय, डॉ अरुण कुमार यदु बिलासपुर छत्तीसगढ़, डॉक्टर सुखदेव सिंह सेंगर भिंड मध्य प्रदेश, श्रीमती रहना भदौरिया कवयित्री ग्वालियर मध्य प्रदेश, डॉ रमेश कटारिया पारस ग्वालियर मध्य प्रदेश, श्रीमती कुसुम भदौरिया सामाजिक कार्यकर्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश,डॉक्टर आलोक तिवारी ग्वालियर मध्य प्रदेश तथा ठाकुर भूपेंद्र सिंह भदौरिया ग्वालियर मध्य प्रदेश का शाॅल श्रीफल प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विश्व साहित्य सेवा संस्थान की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र तोमर ने डॉ विनय कुमार पाठक तथा डॉक्टर अरुण कुमार यदु का विस्तार से परिचय दिया।
डॉक्टर देवेंद्र तोमर की पुस्तकों के विमोचन के क्रम में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुखदेव सिंह सेंगर ने समीक्षा वक्तव्य प्रस्तुत किया जिसमें आपने कहा कि डॉक्टर देवेंद्र तोमर के प्रेम गीत अद्भुत प्रेम गीत है आपके गीतों में अलौकिक प्रेम पंक्ति पंक्ति में देखने को मिलता है।
इस आयोजन की एक विशेषता यह भी एक कि चलते हुए कार्यक्रम में विश्व साहित्य सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आर कल्पना तथा अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा शर्मा ने डॉ विनय कुमार पाठक से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बातचीत की जिसमें डॉक्टर मिथिलेश कुमारी मिश्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन श्री पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया ने किया। कवि संगम त्रिपाठी ने डॉ विनय पाठक जी को बधाई दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required