Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • घर घर गायत्री यज्ञ एवं साप्ताहिक हवन भक्तिमय वातावरण में की गई।

घर घर गायत्री यज्ञ एवं साप्ताहिक हवन भक्तिमय वातावरण में की गई।

घर घर गायत्री यज्ञ एवं साप्ताहिक हवन भक्तिमय वातावरण में की गई
औरंगाबाद 26/5/24
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में दुर्गा मैदान के प्रांगण में श्रीराम प्रज्ञा मंडल के द्वारा जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में जिला ट्रस्टी अनुज कुमार सिंह, सासाराम उप जोन समन्वयक नीरज कुमार के आह्वान पर घर-घर गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के निमित्त आज जम्होर ग्राम के अगल-बगल के गांव में गायत्री यज्ञ भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। जिला सहायक ट्रस्टी नवनीत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सत्यम कुमार, रंजीत मालाकार,राहुल कुमार,आनंदी कुमार,संतोष कुमार,सुरभि कुमारी,विद्या कुमारी,खुशी कुमारी, अनिता कुमारी, ममता देवी, विक्की अग्रवाल,कौशल कुमार, अग्रवाल दीपक ने धनाव में लालू यादव,राजा विगहा में गुड्डू वर्मा,जम्होर में नारायण कुमार,हरि अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीणों के यहां यज्ञ संपन्न कराया गया। दुर्गा मैदान के प्रांगण में अवस्थित यज्ञ शाला में भी सैकड़ो ग्रामीणों ने हवन का कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में की गई। नवनीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर चलती रहेगी एवं विश्व शांति हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा जो अभियान उठाया गया है उसमें हम सभी लोग कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required