Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • डॉ नीलम रावत अनागत चंद्रिका व अशोक पाण्डेय अनहद को मिला अनागत मार्तण्ड सम्मान

डॉ नीलम रावत अनागत चंद्रिका व अशोक पाण्डेय अनहद को मिला अनागत मार्तण्ड सम्मान

डॉ नीलम रावत अनागत चंद्रिका व अशोक पाण्डेय अनहद को मिला अनागत मार्तण्ड सम्मान

लखनऊ – अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में माह मई २०२४ की मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह संस्था के कार्यालय योगी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में सम्पन्न हुई। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन व कवि प्रवीण पाण्डेय आवारा की वाणी वन्दना व पण्डित बेअदब लखनवी के संयोजन में व सरिता कटियार के संयुक्त संचालन से हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश ने की। मुख्य अतिथि डॉ लालता प्रसाद गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि सीतापुर के कवि एवं शायर विवेक मिश्र राज खैराबादी व भ्रमर बैसवारी थे।
इस अवसर पर डॉ नीलम रावत को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान एवं अशोक पाण्डेय अनहद को अनागत मार्तंड सम्मान संस्था द्वारा माल्यार्पण, शाल्यार्पण एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीमती रश्मि लहर एवं शायर संजय सागर को अनागत शब्द साक्षी सम्मान भी संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
अनागत काव्य गोष्ठी में सर्वश्री गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश, डॉ अजय प्रसून, डॉ लालता प्रसाद गुर्जर, विवेक मिश्र राज खैराबादी, भ्रमर बैसवारी, अशोक पाण्डेय अनहद, राम राज भारती, प्रवीण पाण्डेय आवारा, पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ सरिता कटियार, राम लखन यादव पवन, विजय शंकर शुक्ल अवशेष, अखिलेश द्विवेदी, राम सनेही सजल, कुंवर आनंद श्रीवास्तव विमल वैरागी, ओम प्रकाश, हेमराज कुशवाहा, रमा शंकर सिंह, संजय सागर, चेत राम अज्ञानी, डॉ नीलम रावत, इं नमिता सिंह नमी, रश्मि लहर, श्रीमती नीतू आनंद श्रीवास्तव, डॉ कुसुम चौधरी एवं उमा लखनवी ने अपनी उत्कृष्ट अनागत कविताओं का पाठ किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required