Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • पत्रकार संतोष कुमार पांडेय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत

पत्रकार संतोष कुमार पांडेय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत

पत्रकार संतोष कुमार पांडेय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत

जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 27.04.2024 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ गुंडाल विजय कुमार मुख्य सलाहकार की सहमति से संतोष कुमार पांडेय सुल्तानपुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
पत्रकार संतोष कुमार पांडेय हिंदी प्रचार प्रसार हेतु समर्पित हैं। संतोष कुमार पांडेय को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार, अजय पांडेय, के. एल. सोनी विनोदी, श्रीमती स्वाति शर्मा, राजकुमारी रैकवार राज, संतोष कुमार पाठक, बिनोद कुमार पांडेय, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, अखिलेश चन्द्र चमोला, डॉ सुनील कुमार,राम अवतार स्वामी आदि ने बधाई दी है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि 14.09.2024 को संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required