Search for:

अयोध्या

अयोध्या
जिससे संभव ना हो युद्ध करना उसे अयोध्या कहते हैं ।
दीवारें मजहब की जो तोड़ दे उसे अयोध्या कहते हैं ।
सपना साकार हुआ सदियों पुराना  राम के भक्तों का ।
संविधान में भी समाधान है जिसका उसे अयोध्या कहते हैं ।
——******———-
सरयू का जल जिसका का है साक्षी
उसे अयोध्या कहते हैं।
रंग में रंगी है राम की भक्ति के
उसे अयोध्या कहते हैं
राम मंदिर निर्माण का जिसने
संकल्प पूरा कर  दिया
भीष्म प्रतिज्ञा है मोदी की
उसे अयोध्या कहते हैं।
——-*****———
राम
वानर, गिलहरी को भी प्यार करते हैं राम।
प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षक हैं राम।
नर को भी जो नारायण  बना देते हैं।
शबरी के जूठे बेर की भक्ति है राम।
——-****———-
दिल में जो वस जाय वहीं तो राम है।
आड़े वक्त में काम आय वहीं तो राम है
कब तक मुंह छुपाओगे तुम रामके नाम से
जीने में तो राम है मरने में भी राम है
**************
विश्व के नव निर्माण की नींव के आधार है राम।
वीरता उदारता सत्यनिष्ठा के आदर्श है राम।
हनुमान के सहयोग से विभीषण को लंका सौप दी
आस्था ,श्रद्धा की आत्मा का, रंग बजरंग है राम।
********
धरती के कण-कण में व्याप्त हैं राम।
युगों युगों तक युग दृष्टा है राम।
सनातन की संस्कृति में जो समा गये।
अनादिकाल से  अंत तक है  राम।
*********
करूणामयी करूणा है राम।
मर्यादा के पुरसोतम है राम।
सौहार्द के जो प्रतीक है।
तप त्याग तपस्या की मूरत है राम।
जी एल जैन,जबलपुर,

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required