Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
औरंगाबाद 14/4/24
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में जम्होर विकास मंच के तत्वावधान में भारत माता के अमर सपूत बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई।अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन सचिव राणा सुनील सिंह द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं संस्था के संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने संबोधन के क्रम में कहा कि आजादी की लड़ाई में अंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। आजादी के पश्चात संविधान सभा के सदस्य रहते भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने उन्हें संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया था।उसके बाद उन्होंने पूरे विश्व के संविधान का अध्ययन किया और भारत के संविधान को पूरा करने में महती भूमिका निभाई थी। उनके जीवन से हमें यही शिक्षा मिलती है कि विपरीत परिस्थिति में कभी भी मानव को घबराना नहीं चाहिए। अपना लक्ष्य तय कर शिखर पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। जयंती के मौके पर संयोजक सुरेश विद्यार्थी,अनिल दुबे, राम पुकार ओझा, जितेंद्र कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह,नंद जी यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required