Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • चंदौली के साहित्यकार अरविन्द पाण्डेय व लखनऊ के विपुल मिश्र को अनागत मार्तण्ड एवं कवयित्री नीतू आनन्द श्रीवास्तव को मिला अनागत चंद्रिका सम्मान

चंदौली के साहित्यकार अरविन्द पाण्डेय व लखनऊ के विपुल मिश्र को अनागत मार्तण्ड एवं कवयित्री नीतू आनन्द श्रीवास्तव को मिला अनागत चंद्रिका सम्मान

चंदौली के साहित्यकार अरविन्द पाण्डेय व लखनऊ के विपुल मिश्र को अनागत मार्तण्ड एवं कवयित्री नीतू आनन्द श्रीवास्तव को मिला अनागत चंद्रिका सम्मान

लखनऊ – अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, त्रिवेणी नगर, लखनऊ के तत्वावधान में एक अनागत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह श्रीमती नीतू आनंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ कवयित्री श्रीमती नीतू आनन्द श्रीवास्तव की सुमधुर वाणी वन्दना से हुआ। मुख्य अतिथि कवयित्री एवं अभियंता श्रीमती नमिता सिंह नमी, विशिष्ट अतिथि अनिता अरोड़ा एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती उमा मणि लखनवी थीं। कुशल संचालन पण्डित बेअदब लखनवी ने किया।
इस अवसर पर चंदौली, मिर्ज़ापुर से पधारे लेखक साहित्यकार अरविन्द पाण्डेय एवं विधानसभा सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत कवि, साहित्यकार एवं रंगकर्मी विपुल कुमार मिश्र लंकेश को अनागत मार्तंड सम्मान के साथ ही श्रीमती नीतू आनंद श्रीवास्तव को अनागत चंद्रिका सम्मान संस्था द्वारा माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित सभी रचनाकारों को अनागत शब्द साक्षी सम्मान भी संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
अनागत काव्य गोष्ठी में सर्वश्री डॉ अजय प्रसून, नीतू आनंद श्रीवास्तव, नमिता सिंह नमी, अनिता अरोड़ा, उमा मणि लखनवी, रमा शंकर सिंह, अरविंद पाण्डेय, राम राज भारती, प्रवीण पाण्डेय, पण्डित बेअदब लखनवी, विपुल कुमार मिश्र, कुंवर आनंद श्रीवास्तव, डॉ सौरभ चंद्र उपाध्याय आदि सुकवियों ने अपनी उत्कृष्ट अनागत कविताओं का पाठ किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required