Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • महिलाओं का राष्ट्र के विकास में योगदान

महिलाओं का राष्ट्र के विकास में योगदान

(लेख)
महिलाओं का राष्ट्र के विकास में योगदान

भारत में अनेक महिलाओं ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं जहां पुरुषों की बराबरी से प्रयास किया है हर परिस्थिति में महिलाओं ने राष्ट्र के विकास में योगदान दिए हैं किसी भी राष्ट्र का विकास का मुख्य आधार शिक्षा होती है हमारे भारतवर्ष में भी शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा , अंतरिक्ष विज्ञान, संगीत, कला ऐसे कई अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं।

*शिक्षा*
भारत में महिला शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले ने महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी संकल्पित भावना और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महिलाओं के लिए उनका संघर्ष एक मिसाल है।

*संगीत*
भारतीय संगीत में अपनी सुरीली आवाज से सबको मोहित कर स्वर्गीय लता मंगेशकर जी ने भारतीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*वीरता*
स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय नारियों के लिए एक महत्वपूर्ण नायिका के रूप में रानी लक्ष्मीबाई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया सन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता युद्ध में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

*कला*
भारत में कई महिलाओं में अद्भुत कला का भंडार संग्रहित है जिनके द्वारा हमारे देश में ही नहीं संपूर्ण विश्व में उस कला का प्रदर्शन किया जाता है।

*चिकित्सा*
भारत में प्रतिवर्ष लाखों महिलाएं चिकित्सा के लिए अनूठे प्रयास कर उसे प्रभावशाली बनाती हैं।

*अंतरिक्ष विज्ञान*
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हमारे देश की कल्पना चावला ने राष्ट्र के विकास एवं अंतरिक्ष विज्ञान की नई खोज में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए।

उपरोक्त बिंदुओं से स्पष्ट होता है कि भारत के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में अथक प्रयासों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय व्व्यंगकार हास्य कवि राजकुमार अहिरवार (प्रेरणा)
विदिशा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required