Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सेवानिवृत्त पेशकार अरविंद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सेवानिवृत्त पेशकार अरविंद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सेवानिवृत्त पेशकार अरविंद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

औरंगाबाद 30/3/24 – जिला मुख्यालय औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर मुहल्ले में अवध बिहारी सिंह के आवास पर सेवानिवृत पेशकार अरविंद सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।अवध बिहारी सिंह के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने अरविंद सिंह के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा एवं अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न न्यायालयों में पेशकार के रूप में अपनी सेवा दी एवं सेवानिवृति के पश्चात सामाजिक कार्यों में हमेशा संलग्न रहा करते थे। वे कर्मठी मृदुभाषी एवं कर्तव्य परायण व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। जरूरतमंदों को हमेशा मदद भी किया करते थे।शोकसभा के मौके पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,समाजसेवी मुरारी सिंह, लालमुनि सिंह, यमुना सिंह, अनिल सिंह, ददन बाबू, पुटुस सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required