Search for:

दिगंबर की होली

दिगंबर की होली
*************

रंग अबीर गुलाल फुल संग
चिता भस्म भर झोरी!

दिगंबर खेलैं मसाने में होरी
खेलैं मसाने में होरी दिगंबर
खेलैं मसाने में होरी!

मस्त धतूरा, भांग, ठंढ़ाई,
ओकरे संग मा दूध मलाई,
मिल पीयें संग सब घोरी!!

दिगंबर खेलैं मसाने में होरी
खेलैं मसाने में होरी दिगंबर
खेलैं मसाने में होरी !

कोई नाचे कोई गावै
‘जिज्ञासु’ जन फाग सुनावै
कोई रंग, अबीर, उड़ावै
बचे कहीं कोई ना कोरी!!

दिगंबर खेलैं मसाने में होरी
खेलैं मसाने में होरी दिगंबर
खेलैं मसाने में होरी !

देख मगन भोले की होरी
सुर नर सबहिं बैर बिसराई
चहुंदिश है मस्ती छाई
बाजे डमरू मृदंग चाहूं ओरी!!

अद्भुत छटा दिखै सब ओरी
दिगंबर खेलैं मसाने में होरी
खेलैं मसाने में होरी दिगंबर
खेलैं मसाने में होरी !

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”
9140 896333
**************

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required