Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • डॉ.विजय पाटिल कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित

डॉ.विजय पाटिल कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली: कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 का भव्य आयोजन डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र 15 जनपद नई दिल्ली में संपन्न हुआ। उक्त सम्मान समारोह संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहब की 506 महापरिनिर्वाण महोत्सव पर आयोजित किया गया था । कबीर कोहिनूर सम्मान देश के 100 विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदाय किया गया।
डॉ. विजय पाटिल शिक्षक सह साहित्यकार जिला बड़वानी मध्य प्रदेश को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। म प्र से ही श्री सीताराम आठिया स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवरी सागर को भी उनकी विशिष्ट सेवा समाजसेवा हेतु कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह भव्य दिव्य और संत समागम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली के स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षित भजन गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्ण महाराज, अध्यक्षता श्रीमान सी आर चौधरी, विशेष अतिथि आचार्य श्री विचारदास महाराज, स्वामी संपूर्णनंद सरस्वती,महंत रमैया दास महाराज, बाबा प्रकाश दास महाराज ,महंत नरेंद्र दास ,डॉ.महेंद्र जैन,डॉ रेवाला आईआरएस,डॉक्टर शिवरूप सिंह आईआरएस,डॉक्टर सौरभ पांडे मानक कुलपति के विशेष आथित्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन सदगुरु कबीर सेवा संस्थान बड़ी खाटू जायल राजस्थान के प्रमुख महंत डॉ. नानक दास जी महाराज के सानिध्य में एवं प्रबंधक डॉ. श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required