साहित्य अर्पण उत्तर प्रदेश इकाई का ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
साहित्य अर्पण उत्तर प्रदेश इकाई का ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
लखनऊ, साहित्य अर्पण उत्तर प्रदेश इकाई का ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न हुआ,जिसकी अध्यक्षता स्मिता बोकारो झारखंड ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर खुशबू गौतम ने किया। साहित्य अर्पण की सी.ई.ओ.नेहा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कुशल संचालन डॉक्टर प्रतिभा प्रकाश ने किया।
इस अवसर पर राम राज भारती, रश्मि लहर, नेहा शर्मा, डॉक्टर खुशबू गौतम,डॉक्टर प्रतिभा प्रकाश, वी.पी.जैन,आशीष सिंहल, जगदीश प्रसाद केसरी, सुनील खुराना एवं नय्यर बिनसवानी ने अपने गीत, गजल, चैता, छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष स्मिता एवं सी.ई.ओ.नेहा शर्मा ने सभी साहित्यकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। श्रोताओं द्वारा समय समय पर तालियों से साहित्यकारों का उत्साह वर्धन किया गया। डॉक्टर खुशबू गौतम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।