अंतरराष्ट्रीय रायबरेली साहित्यक कवि महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय रायबरेली साहित्यक कवि महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन
रायबरेली/ लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय रायबरेली कवि महाकुम्भ का भव्य आयोजन 26, 27 और 28 अप्रैल 2025 को “वरदान रिसोर्ट उत्सव लॉन एवं अंजलि टेंट हाउस, हरदासपुर” महाराजगंज रोड में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय काव्य कुंभ, सम्मान समारोह और पुस्तक विमोचन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल “वरदान रिसोर्ट उत्सव लॉन एवं अंजलि टेंट हाउस” हरदासपुर, महाराजगंज रोड पर स्थित है, जो रायबरेली के त्रिपुल्ला चौराहे से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
कार्यक्रम का समय:
– पहला दिन: 9 बजे से 2 बजे तक, लंच ब्रेक 2 से 3 बजे तक, और द्वितीय सत्र 3 बजे से 8 बजे तक।
– दूसरा दिन: दो सत्र – प्रथम सत्र 9 बजे से 2 बजे तक, लंच 2 से 3 बजे तक, और द्वितीय सत्र 3 बजे से 8 बजे तक।
– तीसरा दिन: दो सत्र – प्रथम सत्र 9 बजे से 2 बजे तक, और द्वितीय सत्र 3 बजे से 8 बजे तक।
इस आयोजन में देश और विदेश के साहित्यकार अपने अनुभवों और विचारों को साझा करेंगे, जिससे साहित्यिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा मिलेगा।
आयोजन समिति के संस्थापक शिवनाथ सिंह “शिव” रायबरेली, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ इकाई, मुख्य संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा, केंद्रीय अध्यक्ष इंद्रेश भदौरिया, रायबरेली, केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह ‘शिव’ दुसौती,रायबरेली, केंद्रीय मुख्य सचिव आभा गुप्ता, इंदौर, मध्य प्रदेश, डॉ संजुला सिंह मीडिया प्रभारी और संगठन प्रभारी रायबरेली काव्य समूह, उत्तर भारत, जमशेदपुर, झारखण्ड, डॉ संजीदा ख़ानम ‘शाहीन’, संगठन प्रभारी, पश्चिम भारत, जोधपुर, राजस्थान और अन्तर्राष्ट्रीय महाकुम्भ कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार ‘आकाश हलचल’ बछराँवा, रायबरेली, और कार्यक्रम समन्यवक अमलेश कुमार अमल’ उन्नाव ने कार्यक्रम सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की।अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क किया जा सकता है।
सुधीर श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक और प्रशासक व शिवनाथ सिंह ” शिव ” रायबरेली संस्थापक, रायबरेली काव्य रस समूह एवं अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ इकाई है