अमृतायन साहित्यिक संस्था ने मनाया बाबा साहब का जयंती समारोह,
अमृतायन साहित्यिक संस्था ने मनाया बाबा साहब का जयंती समारोह,
वरिष्ठ साहित्यकार उपन्यास कार एवं मुख्य अतिथि राजेश सिंह श्रेयस को अंगवस्त्र एवं साहित्य भेंट कर उनका भी मनाया गया जन्म दिवस
लखनऊ,अमृतायन साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वाधान में जी.टी.एस. कोचिंग में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का जयंती समारोह मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जय प्रकाश तिवारी ने की। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह श्रेयस थे। इस अवसर पर अवधी के स्तंभकार डॉक्टर अशोक अज्ञानी अध्यक्ष अमृतायन की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन गीतकार मनीष मगन ने किया।
समारोह का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ सूर्य प्रकाश सूर्य द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को वरिष्ठ साहित्यकार उपन्यासकार राजेश सिंह श्रेयस का भी जन्म दिवस होने के कारण संस्था ने अचानक केक काटकर उन्हें खिलाकर अंगवस्त्र एवं साहित्य भेंटकर समारोह को द्विगुणित कर दिया।
इस अवसर पर गीतकार सूर्यप्रकाश सूर्य, गजलकार पुष्पेंद्र प्रेमी, गीतकार मनीष मगन, डॉक्टर अशोक अज्ञानी, जय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार सिंह श्रेयस, राम राज भारती, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राहुल प्रकाश समाजसेवी, भोजपुरी गीतकार सुभाष रसिया, अविनाश सिंह प्रबंधक लखनऊ कॉन्वेंट स्कूल, आशीष द्विवेदी, द्विवेदी ट्यूटोरियल, मनोज गुप्ता संस्थापक जी.टी.एस. एवं मुकेशानंद ने अपने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन पुष्पेंद्र प्रेमी ने किया।