Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • हिन्दी साहित्य भारती ब्रज प्रान्त एटा द्वारा नव संवत्सर 2082 का भव्य स्वागत

हिन्दी साहित्य भारती ब्रज प्रान्त एटा द्वारा नव संवत्सर 2082 का भव्य स्वागत

हिन्दी साहित्य भारती ब्रज प्रान्त एटा द्वारा नव संवत्सर 2082 का भव्य स्वागत
अंतर्राष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती के ब्रज प्रान्त (उत्तर प्रदेश) द्वारा नव संवत्सर 2082 का भव्य आयोजन प्रतिपदा तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने नूतन वर्ष के मंगलमय, सुखद एवं सुफल होने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और नववर्ष अभिनंदन से हुआ। नगर में स्थित कैलाश मन्दिर प्रांगण से सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य समर्पित कर विद्वतजनों ने भारतीय नववर्ष की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय परंपराओं का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान समाज में भारतीय मूल्यों की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल दिया गया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने आगामी वर्ष को साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। साथ ही, नव संवत्सर को प्रकृति के नव जागरण का प्रतीक मानते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर नववर्ष की मंगलकामना की तथा ईश्वर से समाज एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ ओम ऋषि भारद्वाज, डॉ प्रेमी राम मिश्र जी, श्री मयंक तिवारी जी, श्री वीरेन्द्र वार्ष्णेय, श्री लक्ष्मण सिंह चौहान, श्री अशोक कुमार चौहान, श्री महेश मंजुल, श्री अनूप सिंह जी भावुक, डॉ सुधीर पालीवाल, श्री प्रदीप तोमर जी समेत नगर के संभ्रांत लोगों तथा वंदनीय मातृ शक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required