Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में आभा मिश्रा की काव्य कृति मैं चंदन हूं का लोकार्पण संपन्न

साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में आभा मिश्रा की काव्य कृति मैं चंदन हूं का लोकार्पण संपन्न

साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में आभा मिश्रा की काव्य कृति मैं चंदन हूं का लोकार्पण संपन्न
डॉक्टर अजय प्रसून को गोस्वामी तुलसी दास साहित्य साधक सम्मान एवं मो.याकूब सिद्दीकी को मिर्जा ग़ालिब साहित्य साधक सम्मान

लखनऊ, साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में वरिष्ठ साहित्यकार आभा मिश्रा अकेली की काव्य कृति मैं चंदन हूं का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह लोकमान्य विद्या मंदिर लकड़मंडी लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर शिव भजन कमलेश ने की। मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव थे।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार धूरेंद्र स्वरूप विसरिया एवं रमा आर्या रही। संस्थागत अध्यक्ष डा० हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार दयानंद जड़िया, उमेश दुबे उपस्थित रहे। कुशल संचालन अरविंद रस्तोगी ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
वाणी वंदना एवं गणपति वंदना
कुमार तरल एवं वंदना गुप्ता विशेष द्वारा की गई।
इस अवसर पर डॉक्टर अजय प्रसून को गोस्वामी तुलसी दास साहित्य साधक सम्मान एवं मोहम्मद याकूब सिद्दीकी को मिर्जा ग़ालिब साहित्य साधक सम्मान दिया गया। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार आभा मिश्रा अकेली की काव्य कृति मै चंदन हूं का लोकार्पण भी किया गया। इस कृति पर मुख्य वक्ता शिवमंगल सिंह मंगल,राजेंद्र शुक्ल राज, मनमोहन बाराकोटी, अनिल शुक्ला निडर, नवीन वैसवारी, वंदना विशेष, योगेश योगी, नीलेश ज्वाला, उपमा आर्या, अलका अस्थाना, तारिका नूर, कृपा शंकर विश्वास, एवं उक्त अतिथियों द्वारा काव्य कृति पर प्रकाश डाला गया ।
इस अवसर पर उक्त साहित्यकारों एवं समारोह में आए हुए उक्त साहित्यकारों एवं डॉक्टर राकेश, कुमार तरल, राजीव वत्सल, उमा लखनवी, श्रीकृष्ण अखिलेश, राम राज भारती, कमल किशोर भावुक, भारती पायल, प्रवीण पांडेय आवारा, कुमार तरल, हरी प्रकाश अग्रवाल हरि, शरद सिंधु, के.के. श्रीवास्तान,दीनबंधु आर्य आदि सौ कवियों को संस्था द्वारा अंग वस्त्र सहित साहित्य साधक स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। अंत में संस्था के महासचिव मनमोहन बाराकोटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required