Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डा.अनंत दुबे का हुआ सम्मान अभिनंदन,

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डा.अनंत दुबे का हुआ सम्मान अभिनंदन,

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डा.अनंत दुबे का हुआ सम्मान अभिनंदन,
नरसिंहपुर.. वरिष्ठ जन परिषद नरसिंहपुर द्वारा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी समाज सेवी डा.अनंत दुबे का जन्मोत्सव मनाते हुये माला शाल श्रीफल से उनका स्वागत सम्मान और नागरिक अभिनंदन किया गया। परिषद अध्यक्ष गणेश कुमार चतुर्वेदी ने श्री दुबे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।ओज कवि अशोक त्रिपाठी ने चिंतक विचारक राजनेता डा.अनंत दुबे के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नशामुक्ति अभियान मां नर्मदा की स्वच्छता सफाई सहित जनसेवा देशभक्ति के अभिनव प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विदित हो की श्री दुबे ने अपने साथियों सहित जिला मुख्यालय से दिल्ली तक सायकिल यात्रा से लोगों को जल स्त्रोतों की साफ सफाई पर्यावरण नशामुक्ति जनसेवा देशभक्ति से जोड़ते हुए चेतना रेली निकाल कर नरसिंह माटी को गौरवान्वित किया था।
डा.महेश त्रिपाठी पं.सी बी शर्मा अरुण खरे बी एस पटेल पं.एम एल हरदेनिया सी बी नेमा अशोक वर्मा आर के नेमा उमाशंकर उपाध्याय प्रेमशंकर शर्मा आर के श्रीवास्तव एस के चतुर्वेदी सहित अनेक वरिष्ठ जनो ने डा दुबे को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पं.सी बी शर्मा ने और आभार प्रदर्शन अरुण खरे ने किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required