Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बरिष्ठ जनों का किया सम्मान अभिनंदन,

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बरिष्ठ जनों का किया सम्मान अभिनंदन,

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बरिष्ठ जनों का किया सम्मान अभिनंदन,
नरसिंहपुर… वरिष्ठ जन परिषद नरसिंहपुर की ओर से राम जानकी मंदिर परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस अवसर पर बरिष्ठ जनों बुजुर्गों का सम्मान अभिनंदन किया गया।।परिषद की ओर से अतिथियों में समाजसेवी डा.अनंत दुबे सुनील कोठारी शिक्षाविद् कालेज प्राचार्य किशन साहू वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट ओज कवि अशोक त्रिपाठी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। सम्मान के क्रम में सर्वश्री गणेश कुमार चतुर्वेदी डा महेश त्रिपाठी डा केदार गुप्ता डा व्ही के गिरदोनिया जगतनारायण तिवारी पं.सी बी शर्मा अरुण खरे अशोक वर्मा पं सी पी मिश्रा,सहित 45 वरिष्ठ सम्माननीय सदस्यों का माला शाल श्रीफल और‌ पट्टिकाओं से स्वागत सम्मान और नागरिक अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बुजुर्ग वो वटवृक्ष हैं जो हमें गहरी छांव देते हैं। हमें बुजुर्गों के सम्मान सहित उनकी देखभाल सेवा औरउनकी आज्ञाका पालन करना चाहिए।अखिल भारतीय ओज कवि अशोक त्रिपाठी ने उक्त अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में काव्यपाठ करते हुते पुरजोर तालियों के बीच समा बांधा। कुछ इस तरह से…दरो दीवारे दुर्ग होते हैं ,धरा अम्बर और स्वर्ग होते हैं, खुश्बू महकती है उस‌ फिजा में ,जिस घर आंगन में बुजुर्ग होते हैं।
पं.रामस्वरूप शर्मा डा महेश त्रिपाठी गणेश कुमार चतुर्वेदी पं सी बी शर्मा एड जोगेन्दर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जनो ने‌ अपने अपने विचार रखें। आभार प्रदर्शन अरूण कुमार खरे ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में सम्मानीय जन उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required