Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • श्रीमती नवनीता दुबे साहित्य गौरव अलंकरण से सम्मानित हुईं।

श्रीमती नवनीता दुबे साहित्य गौरव अलंकरण से सम्मानित हुईं।

श्रीमती नवनीता दुबे साहित्य गौरव अलंकरण से सम्मानित हुईं।

“विगत दिवस हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर मप्र की सुविख्यात संस्था “राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला इकाई द्वारा स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट शाला में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर वार्षिकोत्सव मनाया गया।जिसमे प्रतियोगिता के लोकगीत,काव्य सृजन का निर्णायक भी शहर की जानी मानी लेखिका,कवयित्री एवम शिक्षिका श्रीमती नवनीता दुबे नूपुर को बनाया गया।
जिला संयोजक श्रीमती संध्या शुक्ल एवम श्री अरविंद शुक्ल के संयोजन में सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम के दूसरे चरण में वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया ,जिसके अंतर्गत शहर की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती नवनीता दुबे नूपुर को पुष्पगुच्छ,नन्हे पौधे एवम सम्मान पत्र प्रदान कर साहित्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।
नवनीता जी को इसके पूर्व दिल्ली में आयोजित एक वृहत साहित्य कार्यक्रम में कबीर कोहिनूर अवार्ड,भोपाल एवम इंदौर ,जबलपुर की अनेक संस्थाओं से मंचीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं एवम लगभग आठ सौ से अधिक ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।वर्तमान में भी साहित्य हेतु सक्रिय हैं एवम इनकी एक पुस्तक 2013में प्रकाशित हो चुकी है।समसामयिक विषय आधारित कृतियां प्रकाशित होती रहती हैं।
कुछ दिवस पूर्व इन्हे “हिंदी प्रचारिणी सभा जबलपुर इकाई “द्वारा हिंदी शिक्षाविद सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। अभी हाल ही में महादेवी वर्मा सम्मान से भी नवाजा गया है।

नवनीता जी की इन उपलब्धियों पर उनके परिजनों ,इष्ट मित्रों, एवम शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required