Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान “हिन्दी काव्य रत्न” मानद उपाधि से हुई सम्मानित

प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान “हिन्दी काव्य रत्न” मानद उपाधि से हुई सम्मानित

प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान “हिन्दी काव्य रत्न” मानद उपाधि से हुई सम्मानित

सागर की उभरती साहित्यकार प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक महत्व की गौरवशाली आनलाइन “हिन्दी दिवस अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता” में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउण्डेशन नेपाल के अध्यक्ष श्रीमान आनंद गिरि मयालू व सचिव चरना कौर द्वारा “हिन्दी काव्य रत्न” “मानद उपाधि” से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नेपाल ,भारत अमेरिका, कनाडा ,आस्ट्रेलिया, तंजानिया आदि देशों के 6742 महिला पुरुष साहित्यकारों की सहभागिता थी जिसमें से 675 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो नेपाल की इसी संस्था द्वारा पहले भी उत्कृष्ट काव्य लेखन के लिए आपको लगातार तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। यह चौथी बार है जब काव्य लेखन के क्षेत्र में प्रतिभा द्विवेदी ने सागर का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है जो बड़े गर्व की बात है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required