Search for:

डॉ सुषमा खरे सम्मानित होंगी

डॉ सुषमा खरे सम्मानित होंगी

सिहोरा – नगर की प्रसिद्ध साहित्यकार सुषमा वीरेंद्र खरे जी को बाबा हरदौल की नगरी और माता पीताम्बरा धाम दतिया की धरा पर शक्ति आराध्या अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा आगामी 23 अगस्त दिन शुक्रवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मधुकर समारोह दतिया के प्रति वर्ष होने वाले साहित्य कार सम्मान की श्रृंखला में इस वर्ष सिहोरा से नगर की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ, सुषमा वीरेंद्र खरे को शक्ति आराधना के संकलन में उत्कृष्ट लेखन कार्य हेतु चयनित किया गया है और उन्हें शक्ति आराधक अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ सुषमा ने इसके लिए दतिया की संस्था इंटेक दतिया अध्याय के संस्थापक विनोद जी को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया।
बता दें कि सुषमा जी का धर्म साहित्य लेखन में प्रमुख स्थान है।
डॉ सुषमा वीरेन्द्र खरे को कवि संगम त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, मदन श्रीवास्तव, जी. एल. जैन, अमर सिंह वर्मा ने बधाई दी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required