डॉ सुनीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया
डॉ सुनीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया
स्वदेश संस्थान, भारत द्वारा डॉ. सुनीता श्रीवास्तव को न केवल ‘स्वदेश सेवा रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया, बल्कि उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं को मान्यता देते हुए ‘Excellent Writer of World Record 2025’ का प्रतिष्ठित सम्मान भी दिया गया। यह सम्मान उनके साहित्यिक कौशल, अद्वितीय लेखन शैली और समाज को प्रेरित करने वाली रचनाओं के लिए प्रदान किया गया।
संस्थान के डायरेक्टर महोदय ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. सुनीता श्रीवास्तव का लेखन विश्वस्तरीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उनकी कविताएँ, लेख और साहित्यिक योगदान समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।