Search for:

स्वाभिमान

स्वाभिमान

इस देश के सम्मान पर जब आँच आने लगे,
तिरंगे को लोग जब मिट्टी में मिलाने लगे,
तब देश में अखंडता का विश्वास जमाना पड़ता है।
भारत माँ की रक्षा में हथियार उठाना पड़ता है।।

भारत की सीमाओं पर बेटों ने पहरा रख्खा है,
हिन्दुस्तान की माटी से रिश्ता गहरा रख्खा है,
माटी माथे का चंदन है स्वाभिमान जगाना पड़ता है।
भारत माँ की रक्षा में हथियार उठाना पड़ता है।।

हिमगिरि के समान भारत का दुनिया में है सम्मान बड़ा,
आतंकवाद के पन्नों पर पाकिस्तां हैवान खड़ा,
छोटी आँखों (चीन) वाले को अभिमान दिखाना पड़ता है।
भारत माँ की रक्षा में हथियार उठाना पड़ता है।।

यदि कोई हमको आँख दिखाए
तो आँखे नोच लेंगे हम,
यदि कोई हम पर चींखें-चिल्लाएँ
तो जिह्वा पोंच लेंगे हम,
यदि अपना बेटा गद्दार बने तो
निर्णय तत्काल करेंगे हम,
लहू से दामन साफ करेंगे
आतंकी सोच लेंगे हम,
घर में छिपते गद्दारों को
तब सबक सिखाना पड़ता है।
भारत माँ की रक्षा में हथियार उठाना पड़ता है।।

आराध्या प्रिया
स्कुल- गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल,
भण्डारकोला, देवघर,
झारखण्ड- 814112

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required